{"_id":"5820655e4f1c1b8553b37cb9","slug":"fir-against-unknown-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के जाखनी स्थित आवास पर रविवार की रात करीब दस बजे पथराव हो गया।
बड़े-बड़े पत्थर छिटककर आसपास के मकानों में भी जा गिरे। पथराव करने वालों ने पहले मकान के गेट पर भी पत्थरबाजी की। घटना की सूचना विधायक ने रात में ही पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले मौके से फरार हो गए। विधायक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उपनिरीक्षक महेश चंद को मामले की जांच सौंपी गई है।
विधायक ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 9.45 बजे गैना से लौटकर जैसे ही अपने आवास पर पहुंचे तो उनको घर के पास से दो युवक जाते हुए दिखाई दिए। अंधेरा होने के कारण वह इन युवकों को पहचान नहीं पाए। उसके कुछ मिनट बाद मकान की छत पर पथराव हो गया। यह लोग मकान के ठीक ऊपर जाकर पथराव करने लगे थे। जब काफी देर तक पथराव नहीं रुका तो विधायक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर जायजा लिया।
विधायक ने कहा है कि यह पथराव उनके राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों ने किया है। कुछ लोग मेरी लोकप्रियता से चिढ़े हैं। विधायक ने यह भी कहा है कि यदि एक हफ्ते के भीतर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह न्याय के लिए भगवती के मंदिर में जाएंगे।