फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fine Bedhinag trade union president, vice-president Kamal

बेड़ीनाग व्यापार संघ के ललित अध्यक्ष, कमल उपाध्यक्ष

Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fine Bedhinag trade union president, vice-president Kamal
व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा - फोटो : अमर उजाला

बेड़ीनाग व्यापार संघ के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में ललित मेहरा अध्यक्ष चुन लिए गए। उपाध्यक्ष पद पर कमल खाती, महासचिव पद पर ललित बाफिला, उपसचिव पद पर कमलेश बाफिला और कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत उप्रेती ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने परिणाम आने के बाद नगर में जुलूस निकाला। बेड़ीनाग व्यापार संघ के लिए कुल 527 मतदाताओं में से 480 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी एनबी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन


चुनाव समिति के अध्यक्ष जेसी पाठक की देखरेख में हुई मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न कराने में इंद्रसिंह धानिक, महेश पंत, किशन पंत और बलवंत धानिक ने सहयोग दिया। अध्यक्ष पद पर ललित मेहरा ने 190 वोट पाकर जीत दर्ज की। इस पद पर अन्य दावेदार राजेश पंत को 161 और देवसिंह गैड़ा को 117 वोट पड़े। उपाध्यक्ष पद पर विजयी कमल खाती को 273 वोट मिले। इस पद के दूसरे प्रत्याशी अनिल बाफिला को 198 वोट मिले। महासचिव पद पर विजयी ललित बाफिला ने 263 वोट पाकर जीत हासिल की। इस पद के दूसरे दावेदार को 200 वोट मिले।
विज्ञापन


उपसचिव पद पर विजयी कमलेश बाफिला को 197 वोट मिले। दूसरे प्रत्याशी दान सिंह मेहता को 163 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हेमंत उप्रेती को 210 वोट मिले। इस पद के लिए मैदान में उतरे गोपाल सिंह को 178 और बलवंत सिंह को 80 वोट मिले। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed