फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fighters pensions will successors

सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिलेगी पेंशन

Tue, 11 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fighters pensions will successors
उत्तराधिकारियों को मिलेगी पेंशन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड शासन ने स्वाधीनता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए चार हजार रुपए मासिक पेंशन लागू कर दी है, यदि सेनानी की विधवा जीवित हो तो उनको यह पेंशन मिलेगी। यदि किसी सेनानी की विधवा जीवित न हो तो परिवार के सबसे बड़े पुत्र को यह लाभ मिलेगा। प्रदेश के प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने सभी जिलाधिकारियों को इस आदेश की प्रति भेज दी है। पिथौरागढ़ जिले में इस योजना से 215 सेनानी परिवारों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पेंशन सेनानी परिवार की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारी और उनकी मृत्यु होने पर उनकी विधवा को मिलेगी। उसके बाद किसी भी आश्रित को पेंशन का भुगतान नहीं होगा। स्वाधीनता सेनानी आश्रित संगठन ने पेंशन योजना का फार्म भराने की कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी सेनानी परिवारों से आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में जीवित स्वाधीनता सेनानी अब सिर्फ दो हैं, जबकि सेनानियों की जीवित विधवाएं 20 रह गई हैं। स्वाधीनता सेनानी परिवारों की कुल संख्या 215 है। वहीं, स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने बताया कि सेनानी परिवारों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने इसके लिए काफी प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed