फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers will get important information through Krishi Rath

Pithoragarh News: कृषि रथ के माध्यम से मिलेंगी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां

Thu, 02 Nov 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get important information through Krishi Rath
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/नाचनी। कृषि महोत्सव रथ जिले के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देकर लाभान्वित करेगा। जिले में आयोजित कृषक महोत्सव में 887 किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कृषि महोत्सव रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, सीडीओ वरुण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बताया कि किसानों को योजना का लाभ लेकर कृषि उत्पादन करना चाहिए। सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने का काम कर ही है। मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा ने बताया कि आठ विकासखंडों के 64 ग्राम पंचायतों में रबी कृषक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अवसर पर सरकार की ओर से घोषित 3846 रुपये क्विंटल की दर से सरकारी समितियों के माध्यम से मडुवा क्रय किया जा रहा है। सहकारिता विभाग ने मडुवा क्रय के लिए 24 क्रय केंद्र बनाए हैं। जिले के विभिन्न ब्लॉक में डॉ. महेंद्र, स्वाति गर्ब्याल, अभिषेक गुप्ता, कंचन आर्या, चेतन भट्ट ने कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट के दशाईथल में कृषि विभाग ने गोष्टी कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, रमेश बोरा, हरीश दुर्गापाल, कल्याण राम आदि मौजूद रहे। नाचनी में भैंसखाल गांव में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।
उद्यान प्रभारी नवीन मिश्रा ने फल और सब्जी उत्पादन के साथ फसल बीमा की जानकारी दी। वहां सहायक कृषि अधिकारी कृपाल सिंह यादव, नवीन पाठक, त्रिभुवन जोशी, ब्लाक प्रभारी मुनस्यारी ऋषिपाल, पशु चिकित्साधिकारी कंचन सिंह आदि मौजूद रहे।
पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा पहुंचा कृषि रथ

चंपावत। कृषि विभाग की ओर से कृषक महोत्सव के तहत चलाए जा रहे कृषि रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को विभाग का कृषि रथ पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में पहुंचा जहां बड़ी संख्या में किसानों ने अनुदान पर कृषि उपकरणों और बीजों आदि की खरीद की।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी उमेश चंद्र भट्ट, टीकाराम जोशी, रथ प्रभारी मनीष नरियाल, बहादुर सिंह नयाल, फकीर चंद,डॉ.दीपक कुमार, मुकेश बिष्ट, कमल भट्ट, सत्येंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार, कैलाश चंद्र जोशी आदि विभागीय अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित जानकारियां प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed