फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers protest by demand

मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest by demand
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

ऋण माफी को किसान संगठन के बैनर तले शनिवार को किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को दिए ज्ञापन में किसानों ने विधानसभा चुनाव के समय भाजपा द्वारा किए गए वायदे की याद दिलाई। कहा कि भाजपा ने सत्ता पर आने पर किसानों के ऋण माफ करने का वायदा किया था। बाकायदा इस घोषणा को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया था। चुनावी कैंपेन में आए प्रधानमंत्री मोदी ने भी किसानों का ऋण माफ करने का वायदा किया था। सत्ता में आने के बाद भाजपा किसानों से किया गया वायदा भूल गई है।


कहा कि सरकार में आने के बाद बजट न होने की बात कही जा रही है। यह बात पार्टी को वायदा करने से पहले सोचनी चाहिए थी।  किसानों ने मंत्री से कहा है कि उनको ऋण मांफी के आदेश का इंतजार है। किसान इसकी उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद, संरक्षक शंकर राम कोहली समेत तमाम लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed