{"_id":"597778c14f1c1b02528b4568","slug":"farmers-ongoing-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संगठन ने किसानों का कर्ज माफ करने समेत कई मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इससे पहले किसान जुलूस निकालकर अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संगठन ने कर्ज माफी के साथ ही सीमांत के लघु किसानों को सूखा राहत देने, किसानों को फसली बीमा का लाभ दिलाने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। कहा कि जब तक यह मांगें पूरी नहीं होती है, किसान संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार किसानों की वाजिब मांगों को नहीं मानती है तो किसान आत्महत्या करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को शंकर राम कोहली, संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, गोविंद राम, बलवंत सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। दीवान सिंह मेहता, जगदीश प्रसाद, दीवान राम, प्रेम कुमार, दीवान राम, भुवन सिंह बोरा, चंचल सिंह, जीवन विश्वकर्मा, प्रेम सिंह, रमेश चंद, गंगा सिंह, बलवंत सिंह सौन, पूरन सिंह, धन सिंह नेगी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन