फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Famous actor of Uttarakhandi films Ashok Malla dies in mumbai hospital

उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 08 Jul 2020 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Famous actor of Uttarakhandi films Ashok Malla dies in mumbai hospital
अशोक मल्ल(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH

उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया। कुछ समय से बीमार चल रहे अशोक ने मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके गृह जनपद सहित राज्य भर में शोक की लहर है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के पुलिस लाइन (धपड़पट्टा) गांव निवासी अभिनेता अशोक मल्ल ने वर्ष 1988 में गढ़वाली सुपरहिट फिल्म कौथिग में मुख्य भूमिका से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वह 1988 से 2017 तक उत्तराखंडी फिल्मों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इस दौरान उन्होंने बंटवारू, बेटी ब्वारी, मेरी गंगा होली त मैंम आली जैसी सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई। अशोक मल्ल ने फिल्म ‘चक्रचाल’ में चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद कुमाऊंनी में बनी ‘मेघा आ’ फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया था। 2017 में उन्होंने ‘गोपी भिना’ फिल्म का निर्देशन किया जो सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सिने कलाकार हेमंत पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने हरिदर्शन और पिठै की लाज फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया था। उन्होंने रंगमंचों में भी उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित तमाम भूमिकाएं निभाईं। मुंबई में कौथिग की शुरुआत करने वाले सदस्यों में भी अशोक मल्ल शामिल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। कौथिग के मनोज भट्ट, केशर सिंह बिष्ट, जगजीवन कन्याल, सुरेश राणा, जगदीश सामंत आदि ने गहरा शोक जताया है। चंडाक रोड स्थित वाटिका में पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed