{"_id":"6990b3b68dec5696be0a07b6","slug":"factionalism-in-bjp-government-cm-running-half-the-cabinet-harish-rawat-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138266-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में गुटबाजी, आधी कैबिनेट सीएम चला रहे : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में गुटबाजी, आधी कैबिनेट सीएम चला रहे : हरीश रावत
Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
चौकोड़ी में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने चौकोड़ी पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका फूल माला पहनाकर और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से वार्ता कर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में गुटबाजी चरम पर है। भाजपा जनता को छलने के लिए एकजुटता की बातें करती हैं लेकिन आधी कैबिनेट सीएम खुद चला रहे हैं।
शनिवार को पूर्व सीएम रावत चौकोड़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है और विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। राज्य सरकार के अंदर इस कदर गुटबाजी हो रही है कि कैबिनेट के पांच पद रिक्त हैं। आधी कैबिनेट सीएम धामी चला रहे हैं। अंकिता हत्याकांड में सरकार वीवीआईपी को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
रावत ने कहा कि विकास नहीं होने से गांव लगातार खाली हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पलायन आयोग के नाम पर बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। अवैध खनन और अवैध शराब को सरकार बढ़ावा दे रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा में पिछले दस वर्षों में एक भी नई योजना शुरू नहीं हुई है। भाजपा के पास स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में कोई कार्य बताने के लिए नहीं है। यह सरकार कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत योजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्घाटन के तीन वर्ष के बाद भी सरकार एनएच उडियारी से कांडा (बागेशवर) डबल लेन का कार्य शुरू नहीं कर पाई है। रावत ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी। वहां दायित्वधारी खजान गुड्डू, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रेखा भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी, नगर अध्यक्ष अमित पाठक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बागेश्वर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट आदि मौजूद रहे।