{"_id":"66cb7199e253a2dd5b0ac904","slug":"facilities-will-be-expanded-on-balati-khaliya-top-trekking-route-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117126-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटन स्थल पर 35 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटन स्थल पर 35 लाख रुपये होंगे खर्च
Mon, 26 Aug 2024 10:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:36 AM IST
सार
Pithoragarh News: हिमनगरी मुनस्यारी में प्रसिद्ध बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार होगा। वन विभाग 35 लाख रुपये से ट्रेकिंग रूट पर हट और बैंच का निर्माण करेगा। इसका सीधा लाभ पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन
मुनस्यारी का प्रसिद्ध खलियाटॉप क्षेत्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के हिमनगरी मुनस्यारी में प्रसिद्ध बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार होगा। वन विभाग 35 लाख रुपये से ट्रेकिंग रूट पर हट और बैंच का निर्माण करेगा। इसका सीधा लाभ पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन
मुनस्यारी में खलिया टॉप प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। बलाती से बने आठ किमी ट्रेकिंग रूट पर सफर कर यहां पहुंचा जा सकता है। खलिया को सबसे नजदीकी बुग्याल के नाम से प्रसिद्धि मिली है। यहां से हिमालय के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लेने हर साल 20 हजार से अधिक पर्यटक खलिया टॉप पहुंचते हैं। दुर्गम ट्रेकिंग रूट पर पर्यटकों को राहत देने के लिए वन विभाग ने यहां सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई है। वन विभाग के मुताबिक इस रूट पर 35 लाख रुपये से जगह-जगह हट बनेंगे जहां यात्री विश्राम कर सकेंगे। वहीं जगह-जगह लगी बैंच पर उन्हें आराम करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand : बर्फ पिघलने से ओम पर्वत से गायब हुआ ॐ, अब रह गया बस काला पहाड़
विज्ञापन
भुजानी में है भोजपत्र का जंगल
बलाती-खलिया टॉप ट्रेकिंग रूट पर भुजानी में भोजपत्र का जंगल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जंगल के बीच में भी हट बनेंगे और पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिता सकेंगे।
बलाती-खलिया ट्रेकिंग रूट पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 35 लाख रुपये इसके लिए मिले हैं। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी वन विभाग गंभीरता से काम कर रहा है।
- आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़।