फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Extention of Road in Pithauragarh

अब 17.9 किमी लंबी बनेगी जाख-रामेश्वर सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Extention of Road in Pithauragarh
Extention of Road in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जाख-रामेश्वर सड़क के निर्माण के लिए लोनिवि ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेज दिया है। पहले इस सड़क की लंबाई 13.9 किमी थी, लेकिन सड़क में मोड़ों और सड़क निर्माण में आ रही तकनीकी दिक्कत के कारण लोनिवि ने इसका दोबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

इस सड़क के बनने से बारहमासी सड़क के बंद होने पर छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से आवाजाही कर सकेंगे। यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है।
विज्ञापन

लोनिवि ने जाख से घाट के मीना बाजार से ठीक सामने तक पहले ही 13.9 किमी सड़क का निर्माण कार्य कर लिया है। इस सड़क को बारहमासी सड़क के बंद होने पर विकल्प बनाने के लिए लोनिवि ने शासन को पहले ग्रेड सुधार का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन पहले प्रस्ताव में तकनीकी दिक्कतें आने के कारण लोनिवि ने इसका दोबारा प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये प्रस्ताव में इसकी लंबाई चार किमी और बढ़ रही है। अब ये सड़क 13.9 किमी लंबी न बनकर 17.9 किमी लंबी बनेगी। पुरानी सड़क बदहाल होने से जाखपुरान, मेलडुंगरी, लोधियागैर, रावलगांव, मसाड़ी आदि गांवों के लोगों को शव यात्रा पहुंचाने के लिए एंचोली होकर 45 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इस सड़क के बनने से रामेश्वर शवदाह और पूजा पाठ को जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
बारहमासी सड़क के बरसात में बंद होने पर लोग इस सड़क से आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। ऐसे में बेड़ीनाग-थल से एक सौ किमी का अतिरिक्त फेरा नहीं लगाना पड़ेगा। जिला मंत्री भाजयुमो योगेश भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह सुगड़ा ने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करने की मांग की है।
रामगंगा नदी में प्रस्तावित है 100 मीटर लंबा पुल
पिथौरागढ़। जाख-रामेश्वर सड़क को एनएच से जोड़ने के लिए सरयू नदी पर करीब 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना है। लोनिवि ने पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जाख-रामेश्वर सड़क के निर्माण के लिए दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नये प्रस्ताव के अनुसार ये सड़क 13.9 किमी लंबी नहीं 17.9 किमी लंबी बनेगी।
- यूसी पंत, ईई लोनिवि, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed