फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Expected to start regular commercial flight within a week

एक सप्ताह के भीतर नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की उम्मीद

Mon, 07 Jan 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 07 Jan 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Expected to start regular commercial flight within a week
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण करने पहुंची डीजीसीए की टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
 डीजीसीए के अधिकारी सोमवार को विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी में उतरे। अधिकारियों ने टर्मिनल भवन, एटीसी, सुरक्षा और फायर सर्विस सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। इस कवायद के बाद नैनीसैनी से एक सप्ताह के भीतर नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित व्यावसायिक उड़ान शुरू करने को लेकर सितंबर से कवायद चल रही है। डीजीसीए से लाइसेंस नहीं मिलने के कारण अक्तूबर  में सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। लाइसेंस मिलने के बाद सोमवार को विमान ने प्रूविंग लैंडिंग की।
विज्ञापन


दिल्ली से आए डीजीसीए के उप निदेशक आरबी जमीर, कै.वीरेंद्र सिंह ने हैरिटेज एविएशन के सेफ्टी मैनेजर सत्येंद्र शर्मा, रत्नाकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, कै.वीके सिंह, कै.रंजन और राहुल गौतम के साथ टर्मिनल भवन, एटीसी, सुरक्षा और फायर सर्विस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में जो भी आवश्यकताएं बताई थी उनका भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं पूरी मिली। डीजीसीए के अधिकारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार हवाई पट्टी के समीप उड़ान में बाधक बन रहे मकानों को हटाने के बारे में बाद में कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम आरडी पॉलीवाल, एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ राजेंद्र रौतेला, कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक अनिल रतूड़ी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed