फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Even. Bhaiya Dooj, sisters. wait. long. time. vehicles.

Pithoragarh News: भैया दूज पर भी बहनों को वाहनों के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Even. Bhaiya Dooj, sisters. wait. long. time. vehicles.
पिथौरागढ़/डीडीहाट। भाई दूज पर्व पर बहनों को वाहनों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। कहीं पर बहनें बस या टैक्सी से भाई का सिर पूजने मायके गईं तो कुछ बहनों ने मीलों की दूरी पैदल ही तय की। रविवार के दिन भाई दूज होने के चलते जिले भर में देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व पर पिथौरागढ़ टैक्सी और बस स्टैंड में सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही रही। महिलाएं मायके जाने के लिए सुबह से ही स्टेशनों में पहुंचने लगी थीं। जिला मुख्यालय से आंतरिक रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से टैक्सी में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मुनस्यारी, बंगापानी, कनालीछीना, डीडीहाट सहित अन्य क्षेत्रों में बहनों ने टैक्सियों में सफर किया। दीपावली पर्व पर कुछ रूटों पर सीमित टैक्सी का संचालन होने से बहनों को लंबी प्रतीक्षा भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कनार, मेतली, नामिक सहित जिन गांवों के लिए सड़कें नहीं हैं वहां पर बहनों ने सात से 16 किमी का सफर पैदल ही तय किया। डीडीहाट क्षेत्र में थल, जौरासी, आदिचौरा, भागीचौरा आदि क्षेत्रों के लिए टैक्सियां ही सहारा बनीं।
जिला मुख्यालय में जाग उठा पहाड़ की ओर से भैया दूज पर बहनों के लिए निशुल्क टैक्सी की व्यवस्था की थी। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने बताया कि जिन स्थानीय रूटों पर टैक्सी उपलब्ध नहीं थी उन रूटों में बहनों के लिए टैक्सी उपलब्ध कराई गई।

दीपावली मनाने के बाद शहरों की ओर लौटने लगे लोग
पिथौरागढ़। भैया दूज पर्व मनाने के साथ ही दीपावली पर्व के लिए आए लोगों का शहरों की ओर लौटने का क्रम शुरू हो गया है। रविवार सुबह से ही रोडवेज और टैक्सी स्टेशन में मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार से और भीड़ बढ़ने की संभावना है। संवाद




बहनों ने की दीर्घायु की कामना, भाइयों ने दिया उपहार
बनबसा (चंपावत)। दीपावली पर्व के बाद क्षेत्र में भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के की दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने शगुन के रूप में उपहार भेंट किए। रविवार को भैयादूज पर्व के चलते बाजार में चहल पहल दिखाई दी। मिठाई की दुकानों पर भीड़ नजर आई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed