फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Encroachment in Berinag

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में ध्वस्त किया गया अतिक्रमण

Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Berinag
बेड़ीनाग के थल-पांखू-धरमघर रोड से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन, लोनिवि और पुलिस ने रविवार को थल-पाखूं-धरमघर मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने जेसीबी के सहयोग से महिपाल सिंह कालेट, महेश सिंह कार्की, दीपक चंद्र भट्ट कोटगाडी मंदिर, राजेंद्र सिंह कार्की बौगाड़, चंद्रशेखर पाठक दशौली, ललित जोशी नागिलागांव और मोनू जोशी पाखूं की दुकानों के बाहर बने अवैध निर्माण को ढहाया। सातों दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

टीम में जेई लोनिवि विनोद प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार मोहन सिंह नयाल, पटवारी संजय रावत, भूपाल राम आगरी, वन आरक्षी रोहित तिवारी, प्रवीन भट्ट, एएसआई विनोद भट्ट, बहादुर सिंह, विमला नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने जिपं और पर्यटन विभाग समेत आठ को थमाए नोटिस

टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग ने पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ क्षेत्र में बूम रेंज की वन भूमि पर किए अतिक्रमण को लेकर जिला पंचायत, जिला पर्यटन विभाग समेत तीन अतिक्रमणकारियों को भूमि खाली करने का नोटिस थमाया है। इसके अलावा बृजनगर में पांच अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से जारी हुए नोटिस में अतिक्रमणकारियों से 25 अगस्त को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ठुलीगाड़ में जिला पंचायत और जिला पर्यटन विभाग की ओर से वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। वहीं महंत जगदीश गिरी ने वन भूमि पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed