{"_id":"5886373f4f1c1b403fcf3fe9","slug":"employees-will-vote-by-postal-ballot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी डाक मतपत्र से करेंगे मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी डाक मतपत्र से करेंगे मताधिकार का प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले 3500 कर्मचारी, 800 सुरक्षा कर्मी, 300 होमगार्ड, 300 पीआरडी जवान, 800 सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट प्रारूप 12 भरकर डाक मतपत्र के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को यहां डिग्री कॉलेज में कर्मचारियों को दिए गए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई। आम मतदाता अपना वोट ईवीएम से ही डालेगा। आज हुए प्रशिक्षण से गैरहाजिर 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
ईवीएम के नोडल अधिकारी अखिलेश शर्मा ने कर्मचारियों को ईवीएम की कंट्रोल और बैलेट यूनिट के बारे में बताते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने पर क्लोज बटन को दबाना होगा। इस बार भी ईवीएम में नोटा का विकल्प रहेगा। बताया गया कि हर विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्र के लिए अलग से पेटी रखी जाएगी। उसी में कर्मचारियों के वोट रखे जाएंगे।
आज के प्रशिक्षण में 786 पीठासीन अधिकारी, इतने ही मतदान अधिकारी, 167 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए। दूसरे चरण का प्रशिक्षण सात से 10 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद कर्मचारियों को मतदान केंद्र आवंटित कर दिए जाएंगे। मतपत्र के नोडल अधिकारी डा. पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की पूरी व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, कार्मिक प्रभारी एके जुकरिया, अभय सक्सेना, डीसी पंत सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी उपस्थित थे।