फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Employee not to open the post office

डाकघर को खोलने नहीं पहुंचे कर्मचारी

Thu, 07 Sep 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Thu, 07 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Employee not to open the post office
गणाईगंगोली में डाकघर न खुलने से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

गणाईगंगोली के उप डाकघर में बृहस्पतिवार को पूरे दिन डाकघर के ताले नहीं खुले। लोग सुबह दस बजे ही डाकघर में काम के लिए पहुंच गए थे, लेकिन डाकघर नहीं खुला। डाकघर में कार्यरत एक क्लर्क छुट्टी में बताया गया और पोस्टमास्टर बिना कारण डाकघर में नहीं आए। सुबह डाक की छंटाई करने वाला एक कर्मचारी जरूर डाकघर पहुंचा था, लेकिन उसने भी डाकघर नहीं खोला। लोग कुछ देर तक तो इंतजार करते रहे, लेकिन जब काफी देर तक डाकघर नहीं खुला तो लोग वापस लौट गए। डाकघर के काम के लिए दूरदराज गांवों से कई लोग और पेंशन के लिए बुजुर्ग भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


डाकघर में कार्यरत डाक छंटाई करने वाले कर्मचारी रमेश चंद्र लोहनी ने बताया कि एकमात्र क्लर्क इन दिनों अवकाश पर हैं, लेकिन पोस्टमास्टर कल्याण सिंह ग्वाल क्यों नहीं आए, यह उनकी जानकारी में नहीं है। बाद में लोगों ने इस अव्यवस्था की शिकायत विधायक मीना गंगोला से की। विधायक ने पिथौरागढ़ में डाक अधीक्षक और देहरादून में पोस्टमास्टर जनरल को इस अव्यवस्था की जानकारी दी। डाक अधीक्षक जीसी भट्ट ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था में थल डाकघर से कर्मचारी भेजा जा रहा है, लेकिन शाम तक यह कर्मचारी भी यहां नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


विधायक ने डाकघर में चली आ रही अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। डाकघर में काम के लिए पहुंचे खिलपति पांडे, चंदन वाणी, रमेश नेवलिया, गिरीश चंद्र, रमेश सिंह बोहरा, राम सिंह, रमेश लाल आदि ने कहा कि इस डाकघर में हमेशा अव्यवस्था का आलम रहता है। उन्होंने पूरे स्टाफ का स्थानांतरण करने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में किसी का नियंत्रण नहीं है। डाक विभाग ने हो रही अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed