फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity line going underground in areas adjacent to Nainisaini airport

नैनीसैनी एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों में भूमिगत हो रही विद्युत लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity line going underground in areas adjacent to Nainisaini airport
जौलजीबी से पिथौरागढ़ आ रही 220 केवि की इसी विद्युत लाइन को किया जा रहा है भूमिगत। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की ओर से नैनीसैनी एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों में जौलजीबी से पिथौरागढ़ आ रही 220 केवी की विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है ताकि चीन और नेपाल सीमा से लगे इस एयरपोर्ट से भविष्य में फाइटर जैट और अन्य विमानों को उड़ान भरने में दिक्कत न हो। यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले में करीब 65 करोड़ की लागत से नैनीसैनी एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। इस एयरपोर्ट को अब वायुसेना को देने की तैयारी की जा रही है। वायुसेना को देने के बाद इस एयरपोर्ट में फाइटर जैट एवं अन्य विमानों की आवाजाही बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के दिशा-निर्देश के बाद पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से सटे मड़ और सिलौली क्षेत्र में जौलजीबी से पिथौरागढ़ आ रही 220 केवी की विद्युत लाइन को भूमिगत करने का काम शुरू कर दिया है। जमीन में दो मीटर खोदाई कर उनमें 220 केवी एक्सल पीई कॉपर केबल डाली जा रही है। यह कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे का जल्द ही वायुसेना करेगी संचालन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे का संचालन जल्द ही वायुसेना करेगी। चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे होने के कारण इस हवाई अड्डे को वायुसेना को दिया जा रहा है जिससे आपातकाल में वायुसेना किसी भी ऑपरेशन का संचालन आसानी से कर सके। संवाद
नैनीसैनी हवाई अड्डे में फाइटर या अन्य बड़े विमानों को लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कत न हो इसलिए 220 केवी विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

-संदीप कोठारी, उप महाप्रबंधक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पिथौरागढ़।

मड़ और सिलौली के पास इस तरह भूमिगत किया जा रहा है 220 केवि की ओवर हेड विद्युत लाइन को । संवाद

मड़ और सिलौली के पास इस तरह भूमिगत किया जा रहा है 220 केवि की ओवर हेड विद्युत लाइन को । संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed