फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Ministirial Asociation

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के एमएल वर्मा अध्यक्ष, बिजेंद्र लुंठी बने जिला महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election of Ministirial Asociation
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का रामलीला मैदान टकाना में द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें सर्वसहमति से ग्राम्य विकास विभाग के एमएल वर्मा को अध्यक्ष और सहकारिता विभाग के बिजेंद्र लुंठी को जिला महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ विधायक चंद्रा पंत ने किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष एमसी जोशी ने विधायक के समक्ष मिनिस्टीरियल संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गरिमा के अनुरूप उनके कर्तव्यों और दायित्व निर्धारित करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग को वाहन और अभिलेख अनुक्षरण भत्ता देने, सभी प्रदेश स्तरीय कार्यालयों में उपनिदेशक प्रशासन का पद स्वीकृत करने समेत 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों को हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी चारू चंद्र जोशी, एमसी जोशी, चंद्रशेखर भट्ट की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराए गए। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
ग्राम्य विकास विभाग के एमएल वर्मा को अध्यक्ष, सहकारिता विभाग के बिजेंद्र लुंठी को महामंत्री, ज्योति कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन सिंह मेहता, विक्रम रौतेला को उपाध्यक्ष, वंदना भट्ट को महिला उपाध्यक्ष, रोहित उप्रेती, दीपक जोशी को संयुक्त मंत्री, धीरज ओझा, गोकुल देउपा, कविंद्र सिंह, नवल चौधरी, मुकेश कुमार पांडेय, दीप चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी को संगठन मंत्री, कमलेश कुमार जोशी को कोषाध्यक्ष, पीएस डीनिया, एमसी जोशी को जिला संरक्षक और हरीश जोशी को ऑडिटर चुना गया।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिधि जीतेश पंत, मंडल महामंत्री सौरभ चंद, नंदन सिंह परिहार, दिलशाद हुसैन, चित्रा रावत, राजेंद्र सिंह राणा, नवीन पाठक, देवराज कन्याल, लक्ष्मण सिंह मनौला, प्रह्लाद सिंह, आरएस बोथियाल, विक्रम नेगी, संतोष मनौला, प्रियंका महर, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed