फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Efforts will be made to build Didihat-Munsiyari road: Koshyari

डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क बनाने के लिए करेंगे प्रयास : कोश्यारी

Sun, 23 Jun 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to build Didihat-Munsiyari road: Koshyari
डीडीहाट में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने डीडीहाट- मुनस्यारी सड़क निर्माण को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए सड़क परिवहन मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को डीडीहाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए बहुमत दिया है। डीडीहाट- मुनस्यारी सड़क बनाने के सवाल पर कहा कि यह सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण के लिए वह शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री से वार्ता करेंगे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दत्त जोशी, प्रहलाद चुफाल, लोकेश भड़, राजेंद्र चुफाल, रवि देउपा, दीवान सिंह भंडारी, संजय चुफाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed