{"_id":"623b66b47ae3d1337940df9a","slug":"efforts-to-provide-communication-facility-in-villages-adjacent-to-china-and-nepal-border-intensified-pithoragarh-news-hld457198619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और नेपाल सीमा से सटे गांवों में संचार सुविधा पहुंचाने की कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन और नेपाल सीमा से सटे गांवों में संचार सुविधा पहुंचाने की कवायद हुई तेज
Efforts to provide communication facility in villages adjacent to China and Nepal border intensified
Link Copied
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। रिलायंस जियो के माध्यम से ऐसे सभी संचार विहीन क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जियो कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेते हुए नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों में संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है, उनको तत्काल स्थापित करना सुनिश्चित करें। कहा कि ऊपरी क्षेत्रों या किसी विवाद वाले स्थानों पर प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता है, तो उसकी जानकारी संबधित एसडीएम को दें। जियो के अधिकारी ने बताया कि 12 साइट पर काम लगभग पूरा हो गया है और अगले दो महीने में ये टावर कार्य करने लगेंगे। धारचूला से आगे रांथी तक फाइबर लाइन बिछा दी गई है, जिसे सोबला तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है। बताया कि अप्रैल माह में 105 अन्य गांव-क्षेत्रों में सर्वे का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।