{"_id":"6537fe9386dad823240f6747","slug":"effigies-of-ravana-family-were-taken-around-the-city-and-burnt-in-the-evening-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6143-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नगर में घुमाए गए रावण परिवार के पुतले, शाम को किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नगर में घुमाए गए रावण परिवार के पुतले, शाम को किया दहन
Tue, 24 Oct 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दशहरे पर पिथौरागढ़ नगर में रावण परिवार के पुतले घुमाए गए। पुराना बाजार पुतला कमेटी के बनाए कुंभकर्ण, मेघनाद, ताड़िका और श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के रावण के पुतले को नगर में ढोल नगाड़ों के साथ घुमाया गया।
पुतलों के साथ रामलीला के कलाकार राक्षसों का रूप धरकर शामिल हुए। पुतले केएमओयू स्टेशन, टकाना तिराहा, लिंक रोड, अपटेक, सिमलगैर बाजार होते हुए रामलीला मैदान सदर तक लाए गए। मेघनाद का 14 फुट ऊंचा, कुंभकर्ण का पुतला 13 और ताड़िका का 12 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया था। इन्हें बनाने में 25 दिन लगे। पुतला निर्माण में पुराना बाजार क्षेत्र के सभी वर्ग और धर्म के लोग सहयोग करते हैं।
श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने बताया कि रावण का पुतला रामलीला कमेटी की ओर से बनाया जाता है। 20 फुट ऊंचे रावण के पुतला को मुख्य रूप से कल्लू लाल की देखरेख में बनाया जाता है जिसमें रामलीला कमेटी सहयोग करती है।
विज्ञापन
रावण का पुतला रामलीला मैदान सदर से केएमओयू स्टेशन तक ढोल दमवा के साथ लाया गया और यहां से चारों पुतले रामलीला मैदान तक ले जाए गए। वहां देर शाम को इनका दहन किया गया। वहां सुनील वर्मा, मिक्की शाह, अन्नू लाल शाह, त्रिभुवन लाल शाह, दिलीप वल्दिया, दीपक थापा, कन्नू शाह, आनंद लाल शाह, रमेश, विनोद समेत कई लोग शामिल रहे। संवाद