फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education news in district.

Pithoragarh News: फाइलों में सिमट कर रह गई खेल मैदान के विस्तारीकरण की कार्रवाई

Mon, 21 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री की घोषणा के दो साल बीतने के बाद भी डीडीहाट में खेल मैदान नहीं बन सका है। मैदान के विस्तारीकरण की फाइल सिर्फ विभागों के निरीक्षण तक ही सीमित रह गई है। डीडीहाट यूथ सोसायटी ने शीघ्र मैदान का विस्तारीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीडीहाट के युवाओं के पास खेलने के लिए एक बेहतर मैदान नहीं है। ब्लॉक के एकमात्र जीआईसी खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 2022 में घोषणा की थी। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए सिंचाई विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन सिंचाई विभाग इस मैदान के विस्तारीकरण के लिए अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने में ही रह गया है। दो माह पूर्व इस मैदान के विस्तारीकरण के लिए कई विभागों की बैठक कर मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। संयुक्त निरीक्षण में वन विभाग ने विस्तारीकरण में करीब 25 से अधिक बांज के पेड़ों के कटने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ मैदान का निरीक्षण किया था। अभी तक मैदान के विस्तारीकरण के लिए कार्रवाई नहीं हुई है। इससे स्थानीय युवा निराश हैं। डीडीहाट यूथ सोसायटी ने कहा कि युवाओं के लिए ब्लॉक और तहसील मुख्यालय में खेल मैदान का शीघ्र निर्माण किया जाना चाहिए। सोसायटी ने शीघ्र मुख्यमंत्री से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed