{"_id":"687e7949832d1341640a654d","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-130538-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एलएसएम परिसर में स्नातक के 2640 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एलएसएम परिसर में स्नातक के 2640 सीटों पर होंगे प्रवेश
Mon, 21 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय गणाई गंगोली में प्रवेश के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत: महाविद्यालय
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ में स्नातक की 2,640 सीटों पर प्रवेश होने हैं। पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
परिसर में स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में 2,640 सीटों पर प्रवेश होना है। इसके सापेक्ष 2,363 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परिसर में बीए में 1680, बीएससी में 720, बीकॉम में 240 सीटों पर प्रथम वर्ष में प्रवेश होना है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सोमवार को 336 विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचे। बीए में 185, बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप में 60, गणित ग्रुप में 54 और बीकॉम में 37 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। परिसर में वर्तमान में लगभग सात हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 26 जुलाई तक पहली वरीयता सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे।
स्नातक में प्रवेश के लिए में सीट के मुताबिक आवेदन की संख्या
स्नातक कोर्स सीट आवेदन
बीए 1680 1604
बीएससी 720 570
बीकॉम 240 189
वर्तमान में परिसर में पहली वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश देने की प्रक्रिया चल रही है। 26 जुलाई के बाद दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। - डॉ. हेम चंद्र पांडेय, निदेशक, परिसर पिथौरागढ़
विज्ञापन
60 विद्यार्थियों की वरीयता सूची जारी हुई
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए महाविद्यालय ने पहले दिन 60 विद्यार्थियों की वरीयता सूची जारी कर प्रवेश के लिए आमंत्रित किया गया। वरीयता सूची के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया, फीस, एंटी रैगिंग आदि के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह ने छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत कर प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहां प्रवेश समिति के सह संयोजक डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. गौरव कुमार, प्राध्यापक डॉ. दीप्ती बिष्ट, डॉ. गणेश चंद, डॉ. पूजा चंद, डॉ. पूनम, डॉ. कल्पना जोशी आदि थे। संवाद