{"_id":"636be315b5192e16e5233212","slug":"earth-trembled-twice-due-to-earthquake-in-frontier-district-pithoragarh-news-hld481463794","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत जिले में भूकंप से दो बार कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत जिले में भूकंप से दो बार कांपी धरती
विज्ञापन
नेपाल के डोटी जिले में भूकंप से ध्वस्त मकानों के मलबे में दबे लोगों को निकालते स्थानीय ग्रामीण। स
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मंगलवार की देर रात भूकंप का तीव्र झटका महसूस किया गया। भूकंप इतना तेज था कि लोग दहशत से घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद बुधवार सुबह पिथौरागढ़ में फिर भूकंप आया।
पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार रात 1.57 बजे भूकंप का तीव्र झटका महसूस किया गया। लगभग आठ सेकेंड तक धरती हिलती रही। जिला मुख्यालय के अलावा कनालीछीना, डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला, बंगापानी, मुनस्यारी, नाचनी, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट आदि में भूकंप आने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग काफी देर तक सो नहीं सके। रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र नेपाल के डोटी जिले में था।
इसके बाद सुबह 6.27 बजे भूकंप का झटका फिर महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 जबकि केंद्र पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में था। वहीं भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
नेपाल के डोटी जिले में भूकंप से छह की मौत, पांच घायल
झूलाघाट/पिथौरागढ़। नेपाल के डोटी जिले में मंगलवार रात भूकंप से छह लोगों की मकान के मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। भूकंप का केंद्र सीमा पर स्थित झूलाघाट से 210 किलोमीटर दूर डोटी जिले के खप्तड़ राष्ट्रीय निकुंज के पास था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 थी।
पड़ोसी देश नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार डोटी जिले के पूर्वी चौकी गांव पालिका वार्ड नंबर-3 गैरा गांव में मंगलवार की रात नेपाल के समयानुसार 2.12 बजे भूकंप का तेज झटका आया जिससे कई मकान जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से प्रेम बोहरा (50), भगवती बोहरा (40), सीता बोहरा (13), हरक बोहरा (8), धंसरि बोहरा (14) और तुलसी बोहरा की मौत हो गई। इसके अलावा 12 से अधिक मकान ध्वस्त होने से गांव के ही पांच अन्य लोग घायल हो गए जिनका डोटी और धनगड़ी के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। तीव्र भूकंप के बाद नेपाल में दहशत का माहौल है। संवाद