{"_id":"6509cf0729b1ebad150459d4","slug":"due-to-lalits-strong-intentions-gardening-started-flourishing-in-the-land-lying-barren-for-years-pithoragarh-news-c-230-shld1024-4754-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ललित के मजबूत इरादों से सालों से बंजर पड़ी भूमि में लहलहाने लगी बागवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ललित के मजबूत इरादों से सालों से बंजर पड़ी भूमि में लहलहाने लगी बागवानी
Tue, 19 Sep 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना ब्लाक के बचकोट गांव में ललित उपाध्याय की ओर से तैयारी की गई बागवानी। संवाद
पिथौरागढ़। इरादे मजबूत हों और मन में कुछ करने की इच्छा हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी आपको डिगा नहीं सकतीं। यही कहावत सच कर दिखाई है कनालीछीना विकासखंड के बचकोट गांव निवासी ललित उपाध्याय ने। उन्होंने वर्षों से बंजर पड़ी 750 नाली भूमि में फलदार पौधे लगाकर उसे बागवानी में तब्दील कर दिया है। वह अपने गांव में रहकर कृषि, उद्यान का कार्य कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनसे सीख लेकर अब गांव के अन्य लोगों में भी खेती से आजीविका चलाने की नई उम्मीद जागी है।
ललित उपाध्याय की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने वर्ष 2004 में माइलस्टोन कोचिंग पिथौरागढ़ शुरू किया। उन्होंने इसका विस्तार खटीमा, टनकपुर, हल्द्वानी में भी किया। वर्ष 2005 में अपना एक निजी स्कूल पिथौरागढ़ मे शुरू किया। इसे 12 वर्षो तक सफलता पूर्वक चलाया। वर्ष 2020 में कोविड की मार कोचिंग और स्कूल व्यवसाय पर ऐसी पड़ी कि चलता फिरता संस्थान अचानक बंद हो गया। ऐसे कठिन समय में ललित ने अपने धैर्य के साथ गांव की राह पकड़ी और पूरे गांव में ब्लॉक और उद्यान विभाग के सहयोग से आम, लीची , कटहल, नीबू, अंजीर, अमरूद, पपीता, गन्ना, चंदन, करौदा लगाना शुरू किया।
वह करीब 750 नाली से 2500 से ज्यादा फलदार पेड़ लगा चुके हैं। इसमें 1500 पौधों ने फल उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसी मेहनत का परिणाम है कि आज वह फलों को पिथौरागढ़ मुख्यालय भेज रहे हैं। वह हर माह बागवानी से 15 से 20 हजार रुपये की आय कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
केवीके के सहयोग से कर रहे हैं कीवी उत्पादन
पिथौरागढ़। ललित उपाध्याय कृषि विज्ञान केंद्र गैना के साथ मिलकर कीवी, सब्जी और धान की आर्गेनिक खेती भी कर रहे हैं। वर्ष 2022 में आपको पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने किसान मेले में उन्हें प्रगतिशील किसान सम्मान भी दिया। वह केवीके पिथौरागढ के सहयोग से अच्छी नस्ल के धान, सोयाबीन, मटर, बीन ,टमाटर, मसूर, सरसों, शिमला मिर्च, मिर्च, बैगन, बंद गोभी, ब्रोंकली, आलू ,प्याज का उत्पादन भी कर रहे हैं। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने बताया कि किसानों को कृषि, बागवानी की तकनीकी जानकारी में कृषि विज्ञान केंद्र पूरा सहयोग करता है। संवाद
-- -- -- --
बच्चों का भविष्य भी संवार रहे हैं ललित
पिथौरागढ़। गांव में रहकर ललित बागवानी से समय निकालकर गांव के गरीब बच्चों और युवाओं को शिक्षा देने का भी कार्य कर रहे हैं। वह बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां भी करा रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -
-- -- -- -- -- --