फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to closure of bus service, elderly people and girl students are not getting the benefit of free travel.

Pithoragarh News: बस सेवा बंद होने से बुजुर्गों, छात्राओं को नहीं मिल रहा निशुल्क यात्रा का लाभ

Tue, 10 Sep 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Due to closure of bus service, elderly people and girl students are not getting the benefit of free travel.
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी घाटी के लोगों को रोडवेज सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य गठन के बाद मुवानी रूट पर संचालित रोडवेज सेवा बंद कर दी गई जो आज तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में क्षेत्र के बुजुर्गों और छात्राओं को निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

राज्य गठन तक मुवानी रूट पर रोडवेज बस सेवा संचालित होती रह। इसका लाभ क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों को मिल रहा था। अलग राज्य अस्तित्व में आते ही यह सेवा बंद कर दी गई। 24 साल के लंबे इंतजार के बाद भी इस रूट पर दोबारा बस संचालन नहीं हुआ। क्षेत्र की 15 हजार से अधिक आबादी बस चलाने की मांग कर रही है। क्षेत्र के बुजुर्गों और छात्राओं का कहना है कि सरकार ने उनके लिए रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा की योजना चलाई है। यहां बस नहीं चलने से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को मजबूरन टैक्सी में ऊंचा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। संजय भट्ट, शंकर राम, नरेंद्र सिंह कार्की, सोबन सिंह बिष्ट, महेश राम, प्रेम सिंह सहित अन्य लोगों ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस मिलने पर हो सकती है शुरू सेवा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो को अक्तूबर में 25 नई बस मिलने की उम्मीद है। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि नई बस मिलने से इनकी कमी दूर होगी। कहा कि बेड़े में बस बढ़ने से बंद रूटों पर इनके संचालन के प्रयास किए जाएंगे। ऐसे में मुवानी क्षेत्र के लोगों को नई बस मिलने का बेसब्री से इंतजार है।
बोले लोग
राज्य गठन के बाद नए रूटों पर रोडवेज बस संचालन होना चाहिए था। लेकिन पुराने रूटों पर ही सेवा बंद कर दी गई। मुवानी रूट पर बस संचालन न होने पर आंदोलन होगा। - सोबन सिंह कार्की, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष, मुवानी।

कोट
बुजुर्गों और छात्राओं के निए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की योजना चलाई है। यदि बस ही संचालित नहीं होगी तो इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा, सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। - मेहर सिंह कठायत, मुवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed