फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to a blocked road, the child's body could not be taken to the village; it was buried on the banks of the Kali River

Pithoragarh News: सड़क बंद होने से गांव नहीं पहुंचा सके बच्चे का शव, काली नदी किनारे दफनाया

Sat, 12 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Due to a blocked road, the child's body could not be taken to the village; it was buried on the banks of the Kali River
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुलागाड़ में बेली ब्रिज ध्वस्त होने से लोगों की तकलीफें बढ़ गई हैं और आवाजाही ठप होने का दर्द अलग-अलग रूप में सामने आ रहा है। पहले ही दिन एक हृदय विदारक मामला सामने आया। सड़क बंद होने से एक पिता अपने सात साल के मासूम बच्चे का शव गांव नहीं पहुंचा सका। मजबूरन बच्चे का शव कुलागाड़ में काली नदी किनारे दफनाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्राम जुम्मा के तोक रुदिला निवासी महेंद्र धामी ने बताया कि दो दिन पूर्व उनका सात साल का इकलौता बेटा काव्यांश अपनी मां पार्वती देवी के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर पानी भरने स्रोत पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को उप जिला चिकित्सालय धारचूला लाए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया। पिता उसे इलाज के लिए हल्द्वानी ले गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पिता और अन्य परिजन मासूम के शव को लेकर गांव आ रहे थे। शनिवार सुबह सात बजे वे कुलागाड़ पहुंचे तो वहां बेली ब्रिज आपदा की भेंट चढ़ने से सड़क बंद मिली। ऐसे में वे अपने गांव नहीं निकल सके। आखिरकार विवश होकर पिता और अन्य परिजनों ने मासूम के शव को काली नदी किनारे दफनाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, काव्यांश अपनी नाबालिग बहनों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता किसान हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed