{"_id":"5c3cccf2bdec2273ac45d23b","slug":"drinking-water-personnel-abducted-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
Mon, 14 Jan 2019 11:25 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते पेयजल कर्मी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पेयजल कर्मियों ने तीन माह के लंबित वेतन का भुगतान और सेवा निवृत्त कर्मियों के पेंशन का पेंशन का भुगतान करने की मांग को लेकर सोमवार को कार्य बहिष्कार करने के साथ ही धरना दिया।
निगम कार्यालय परिसर में एकत्र कर्मियों ने मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि उन लोगों को अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परिवार का खर्च उठाने की समस्या पैदा हो गई है। उधारी में काम चलाना पड़ रहा है। कहा कि अक्तूबर से ही सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। पेंशन का भुगतान न होने से पेंशनर दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए हैं।
कर्ज की मार पड़ रही है। कहा कि निगम को राजकीय घोषित करने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। नियमित सेवा के बाद भी समय पर वेतन न देना उन लोगों के साथ अन्याय है। संगठन के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चंद की अध्यक्षता, जिला सचिव अंबर सिंह के संचालन में हुए धरना-प्रदर्शन में टीआर दुग्ताल, हेमंत भंडारी, जेआर कोहली, मनोहर चंद्र पाठक, घनश्याम राम, नरेंद्र सिंह, अरविंद, सुनीता पंत, आरआर दयाल, एनडी कांडपाल, आरएस बोरा, एसएस भंडारी, पीसी पंत मौजूद थे।