फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water line from road construction then broken

सड़क निर्माण से पेयजल लाइन फिर टूटी

Wed, 17 May 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 17 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line from road construction then broken
धारचूला तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते खोतिला के लोग - फोटो : amar ujala

पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई जा रही सड़क के मलबे से खोतिला गांव की पेयजल लाइन फिर टूट गई है। इससे भड़के खोतिला गांव के लोगों ने बुधवार को तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। तहसीलदार आईबी मल्ल ने तत्काल मौके पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और ठेकेदार को बुलाकर कहा है कि टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करें।

विज्ञापन


खोतिला के लोग पिछले साल अक्तूबर से आफत में हैं। पहले अक्तूबर में गांव के पास हुए भूस्खलन से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। जल संस्थान ने इसकी मरम्मत कर दी, लेकिन कुछ समय बाद निर्माणाधीन सड़क का मलबा गिरने से पेयजल लाइन फिर टूट गई। चार माह पहले उत्तराखंड के पेयजल सचिव अरविंद ह्यांकी ने गांव का दौरा करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पेयजल लाइन की मरम्मत की जाए। उनके आदेश पर पेयजल लाइन की मरम्मत कर दी गई, लेकिन पांच दिन पहले फिर से मलबे की चपेट में आकर पूरी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। अब पेयजल लाइन इस कदर टूट गई है कि उसकी मरम्मत कर पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और पेयजल लाइन की मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी। गांव के लोग युवा नेता राजेंद्र नबियाल और कृष्ण सिंह नपलच्याल के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। तहसीलदार ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा कि जितने नए पाइप की जरूरत है, तत्काल उनकी व्यवस्था करें और गांव तक पानी पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed