फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis in Munisari College

मुनस्यारी कॉलेज में पेयजल का संकट

Wed, 12 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 12 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Munisari College
डीडीहाट डिग्री कालेज परिसर में सूखा पड़ा स्टैंडपोस्ट - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महाविद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। कॉलेज में लगे स्टैंड पोस्ट में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। आशंका है कि लाइन में खराबी आने से यह व्यवधान पैदा हुआ है। एनएसयूआई ने कहा है कि यदि पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन


एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि पेयजल सप्लाई ठप होने की जानकारी काफी पहले जल संस्थान के अधिकारियों को देने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया गया। कॉलेज में पढ़ने वाले 500 विद्यार्थियों को रोज पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने अवर अभियंता तथा अन्य कर्मचारियों को लाइन में आई खराबी को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन में सिर्फ आधा घंटा मिल रहा पानी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में पेयजल का गंभीर संकट शुरू हो गया है। नगरपालिका के नार्मल वार्ड और बुड़काफल क्षेत्र में तीन दिन में एक बार सिर्फ आधा घंटा पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान अब लोगों को रोज पानी उपलब्ध करा पाने की स्थिति में नहीं है। नार्मल मोहल्ले में रहने वाले उपभोक्ताओं ने कहा कि पेयजल किल्लत के बीच अब तक जल संस्थान ने टैंकरों से पानी वितरण की व्यवस्था नहीं की है। प्राकृतिक स्रोतों का पानी कम हो गया है। अब लोगों को पानी की व्यवस्था करने में ही सारा समय बिताना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी धन सिंह कफलिया ने बताया कि इस इलाके में डायट के कर्मचारियों समेत करीब 100 परिवार रहते हैं। लोगों को चार किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि शीघ्र टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जाए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि डीडीहाट की पेयजल योजना प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर है। अब स्रोतों में पानी कम होने लगा है। इस कारण पेयजल सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। जल संस्थान जल्दी ही टैंकरों से पानी बांटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed