{"_id":"5c338864bdec2256d22f86bf","slug":"drinking-water-corporation-employees-boycott-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया
Mon, 07 Jan 2019 10:42 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है वो कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
सोमवार को कार्यकारिणी के आह्वान पर पिथौरागढ़ में निगम कर्मी कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि तीन माह से वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।
इससे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें हीन भावना का शिकार होना पड़ रहा है। इसके कारण वो अपने मूलभूत दायित्वों को वहन करने में भी असमर्थ हैं। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चंद, सचिव अंबर सिंह, टीआर दुग्ताल, अरविंद, उमेद सिंह, बृजेश वल्दिया, गोविंद सिंह महर, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी, कलावती देवी, आरआर दयाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।