फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drawn with the trick dance

छलिया नृत्य के साथ निकाली शोभायात्रा

Sat, 18 Aug 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Drawn with the trick dance
पिथौरागढ़ में सातूं-आठूं पर्व के दूसरे दिन महेश्वर की झांकी निकाली गई - फोटो : अमर उजाला

सीमांत जिले में आठूं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सों घास से महेश्वर का विग्रह बनाया और शगुन के गीत गाकर गौरा-महेश्वर का विवाह कराया। महिलाओं ने गले में दूबधागा धारण कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।

विज्ञापन


रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आठूं पर्व पर सेरा, खड़कोट की महिलाओं ने भगवान महेश्वर का विग्रह तैयार किया। झांकी घंटाकरण, सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। झांकी के आगे विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चे छलिया नृत्य करते हुए चल रहे थे। सोर वैली पब्लिक स्कूल की छात्राएं कलश यात्रा में शामिल रहीं। बाद में महेश्वर की प्रतिष्ठा की गई। महेश्वर की पूजा-अर्चना के बाद मानस एकेडमी के बच्चों ने हिलजात्रा का मंचन किया। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ आदि झोड़ा-चांचरी किए।
विज्ञापन


इस मौके पर पुष्पा गुरुरानी, प्रेमा उप्रेती, पुष्पा पुनेठा, दुर्गा बिष्ट, रीता सामंत, शोभा अवस्थी, रेनू भट्ट, आरती सामंत, संगीता सौन, हेमलता अवस्थी, भगवती अवस्थी, आशा पुनेठा, भावना जोशी, मीना द्विवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, नवीन भट्ट, दीपक नगरकोटी आदि थे। उधर, कुमौड़ गांव में महिलाओं और बालिकाओं ने झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया। गौरा-महेश की धूमधाम से शादी कराई। बाद में फॉल फटक कर फल लिया। इस मौके पर कुंडल सिंह महर, अनूप सिंह महर, कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर महर, प्रेम सिंह बिष्ट, देवराज सिंह, दीपक मेहता, गोपाल सिंह, रविंद्र महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट। नगर से लगे हाटथर्प, भनड़ा, धौलेत, सिटोली, मिर्थी, नारायणनगर, ओगला सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में गौरा-महेश्वर पूजन के साथ आठूं का पर्व शुरू हो गया है। धौलेत के प्रकाश बोरा बताते हैं कि शाम ढलते ही महिला-पुरुष मंदिरों में एकत्रित हो जाते हैं और देर रात तक झोड़ा चांचरी का आयोजन चलता है। भनड़ा में आठूं का पर्व विधि-विधान से शुरू हो गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में झोड़ा-चांचरी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। 


सातूं-आठूं महोत्सव 20 से
थल। मुवानी में दो दिनी सातूं-आठूं महोत्सव 20 अगस्त से होगा। इसमें ठुलखेल, चांचरी, हिरन चीतल और हिलजात्रा का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक मंच मुवानी घाटी के संयोजक राम सिंह राठौर ने क्षेत्रीय जनता से महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed