फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drama festival with Tilu Routeli Drama

तीलू रौतेली नाटक के साथ नाट्य उत्सव संपन्न

Mon, 01 Apr 2019 11:04 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 01 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Drama festival with Tilu Routeli Drama
पिथौरागढ़ स्थित टकाना रामलीला मैदान में नाटक पेश करते कलाकार। - फोटो : पिथौरागढ़
 संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से भाव राग ताल अकादमी की ओर से आयोजित पांच दिनी नाट्य उत्सव संपन्न हो गया है। समापन के दिन दिल्ली की प्रज्ञा आर्ट्स के कलाकारों ने वीरांगना तीलू रौतेली नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

नाटक के जरिए तीलू रोतेली की जीवनगाथा को दिखाया गया।

भाइयों की लाड़ली बहन तीलू रौतेली अपने मंगेतर के साथ खुशहाल जीवन जीने की चाहत रहती है। इसी बीच शत्रु उसके भाइयों, पिता और मंगेतर की हत्या कर देते हैं। जीवट तीलू रौतेली ने न केवल अपनी मां को संभाला बल्कि जमींदारी का कुशल प्रबंधन भी किया। श्रीनगर राज्य की सहायता से तीलू रौतेली अपने पिता और भाई के हत्यारों को मौत के घाट उतारती है। उनके रक्त से पिता और भाइयों का तर्पण करती है।
विज्ञापन


टीम निर्देशक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में प्रज्ञा रावत, राजू राजे सिंह, जितेश शर्मा, वासु सिंह, अमित राय, सोनाली मिश्रा, रुपाली रावत, कुसुम चौहान, पीएस चौहान, प्रज्ञा टम्टा, अमन शर्मा, विकरांत शर्मा, आकाश दक्ष, संतोष, गगन कुमार, हर्ष, राहुल, रोहित, मीनाक्षी, गौरी, शक्ति ने बेहतरीन अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाव राग ताल के निदेशक कैलाश कुमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। आयोजन में धीरज कुमार, डिगरदीप, गीता वर्मा, रोहित यादव (रोमी), दीपक, दीपा, मुकेश, वैंकटेस, पूजा, रेखा, भरत, राज किशोर, अंजली आदि ने सहयोग दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed