फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dozens of villages cut off contact with tehsil headquarters

दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dozens of villages cut off contact with tehsil headquarters
धारचूला विकासखंड के दारमा घाटी के सेला नागलिंग में ध्वस्त चीन सीमा सोबला-ढाकर सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बार्डर रोड बंद होने से धारचूला विकासखंड के दर्जनों गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बारिश से व्यास घाटी के तवाघाट-लिपुलेख, दारमा घाटी के तवाघाट-सोबला ढाकर में चीन सीमा की सड़क बंद है।
विज्ञापन

तवाघाट-लिपुलेख बार्डर रोड मलघाट में दो दिन से जबकि छियालेख बैंड में तीन दिन से बंद है। इस कारण सेना के साथ ही पांगला, तांकुल, जिप्ती सहित व्यास घाटी के सात गांवों के लोग परेशान हैं। तवाघाट-सोबला-ढाकर मोटर मार्ग नारायणपुर, खेत, छिरकिला में बंद है।
विज्ञापन

चीन सीमा को जाने वाली सोबला से ढाकर सड़क सेला से नागलिंग के बीच रविवार को 200 मीटर ध्वस्त हो चुकी है जिस कारण तल्ला और मल्ला दारमा घाटी के 17 गांवों के साथ ही चौदास घाटी के 14 गांवों के लोग मुश्किल में हैं। सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बनग्याल ने बताया कि बारिश के कारण सड़क ध्वस्त हुई है। मौसम ठीक होने पर दो से तीन दिन में सड़क की मरम्मत कर यातायात के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चलने के लिए मजबूर हैं लोग
धारचूला (पिथौरागढ़)। चौदास घाटी में मुंडन संस्कारों में शामिल होने गए दर्जनों लोगों को सड़क बंद होने के चलते पैदल चलना पड़ा। लोगों को तवाघाट के आगे नारायणपुर, खेत और छिरकिला में पैदल चलना पड़ा है। मुंडन संस्कार से लौटे प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके साथ 10 से 15 लोगों को रविवार को सड़क बंद होने के कारण कंज्योति से तवाघाट तक लगभग 15 किमी पैदल चलना पड़ा। इसके बाद तवाघाट से वाहन में बैठकर रात 7 बजे धारचूला पहुंचे। तहसीलदार डीके लोहनी ने बताया कि तवाघाट-सोबला और तवाघाट-लिपुलेख सड़क को खोलने का काम बारिश के कारण नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed