फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doing computer personnel Feeding

कार्मिकों का कंप्यूटर फीडिंग कार्य संपन्न

Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Doing computer personnel Feeding
कार्मिकों का कंप्यूटर फीडिंग कार्य संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनावों को संपन्न कराने के लिए 5254 मतदान कार्मिकों का कंप्यूटर फीडिंग कार्य कर लिया गया है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने प्रथम रेंडमाइजेशन किया। 
विज्ञापन


रेंडमाइजेशन के द्वारा 1570 पीठासीन अधिकारियों/प्रथम मतदान अधिकारियों और 1794 द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के निर्वाचन ड्यूटी के आदेश निकाले गए। बताया गया है कि 1570 पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को 23 और 24 जनवरी को पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा सीटों के 570 बूथों के लिए रिजर्व सहित 626 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक-एक मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय शामिल रहेंगे। प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी स्तर पर 12 मतदान पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। 
विज्ञापन


जिला निर्वाटन अधिकारी ने ईवीएम का भी प्रथम रेंडमाइजेशन किया। धारचूला के लिए 267, डीडीहाट के लिए 238, पिथौरागढ़ के लिए 207, गंगोलीहाट के लिए 239 ईवीएम आवंटित की जाएंगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने प्रेक्षकों की नियुक्ति की
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। बताया है कि प्रत्याशियों के व्यय आदि के प्रेक्षण अवलोकन और निगरानी के लिए नियुक्त प्रेक्षक वित्त ललित मोहन जिंदल 19 जनवरी को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के लिए मोनिका को स्वीप ऑव्जर्बर नियुक्त किया गया है। वह 18 जनवरी को पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। सभी प्रेक्षकों के लिे नोडल प्रेक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी को बनाया गया है। 


सोशल मीडिया पर प्रचार की देनी होगी जानकारी
 जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रत्याशी और राजनीतिक दलों को जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति को सोशल मीडिया एकाउंट की संपूर्ण जानकारी देना अनिवार्य है। प्रत्याशी और राजनीतिक दलों को यह भी बताना होगा कि एकाउंट को चलाने में कितना खर्च आया। सोशल मीडिया पर विज्ञापन, पोस्टर, आदि पोस्ट किया जाता है तो इसकी अनुमति समिति से लेनी होगी। नियमों का पालन न होने पर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed