फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dog bite taken lightly, now fifth grader fighting for life

Pithoragarh: कुत्ते के काटने को हल्के में लिया, अब मौत से लड़ रहा पांचवीं का छात्र; हायर सेंटर रेफर

Sat, 23 May 2026 05:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 05:46 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में रेबीज संक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां 13 वर्षीय बच्चा टीका न लगवाने से जानलेवा स्थिति में पहुंच गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
Dog bite taken lightly, now fifth grader fighting for life
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रैबीज से ग्रसित बच्चे का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ में कुत्ते के काटने के मामले को हल्के में मत लीजिए। अगर आपने ऐसी चूक कर दी तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसा ही एक दुखद मामला सीमांत जिले के धारचूला ब्लॉक में सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक बच्चा रेबीज के संक्रमण से जूझ रहा है। धारचूला के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हाथ खड़े करते हुए बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चे में संक्रमण काफी गंभीर रूप ले चुका है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पूर्व धारचूला ब्लॉक के जुम्मा गांव निवासी पांचवीं के छात्र मोहित धामी (13) पुत्र राम सिंह को कुत्ते ने काट लिया। मामूली घाव होने से परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया और उसका इलाज नहीं कराया। परिजनों को क्या पता था कि रेबीज का संक्रमण मोहित के शरीर में घुस चुका है। पांच महीने तक मोहित सामान्य बच्चों की तरह ही रहा और सब कुत्ते के काटने की बात भूल गए।

विज्ञापन

बीते शुक्रवार को परिजनों ने अचानक मोहित में असामान्य बदलाव देखे। वह कभी पानी से डरकर भागता रहा तो कभी हवा से बचकर छुपता रहा। उसके मुंह से काफी लार बहती रही। मोहित को काबू कर पाना भी मुश्किल हो गया। किसी तरह परिजन उसे लेकर सीएचसी धारचूला पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की तो पता चला कि वह रेबीज के संक्रमण से ग्रसित है और यह आखिरी स्टेज पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे का संक्रमण गंभीर हो चुका है : पीएमएस

पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चे में रेबीज वायरस गंभीर रूप ले चुका है। अपने होश खो बैठे छात्र को काबू करना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मुश्किल रहा। बमुश्किल छह-सात स्वास्थ्य कर्मियों ने काबू कर उसकी जांच की। ऐसे मरीज को जिला अस्पताल में रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन सबकुछ ठीक होने की आस में बच्चे को हायर सेंटर ले गए हैं।


जानलेवा रेबीज के लक्षण

1.शुरुआती लक्षण : शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं। हल्का बुखार और सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी, गले में खराश, जी मिचलाना, कुत्ते के काटे गए या खरोंचे गए स्थान पर असामान्य खुजली, दर्द, या सुई चुभने जैसी झुनझुनी का अहसास होना।

2. उग्र लक्षण : जैसे ही वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (दिमाग और रीढ़ की हड्डी) पर हमला करता है, स्थिति गंभीर हो जाती है। अत्यधिक बेचैनी, घबराहट और भ्रम की स्थिति, मतिभ्रम (अजीब चीजें दिखना या सुनना) और आक्रामक व्यवहार, हाइड्रोफोबिया (पानी से अत्यधिक डर), पानी निगलने में गंभीर ऐंठन या दर्द होना। एयरोफोबिया (हवा के झोंकों से डर लगना) मुंह से बहुत अधिक लार (झाग) का आना।

3. लकवाग्रस्त लक्षण : इस प्रकार में मरीज धीरे-धीरे लकवा का शिकार होने लगता है और अंततः कोमा में चला जाता है। शरीर के उस हिस्से में लकवा मारना जहां जानवर ने काटा था, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाता है, मांसपेशियों का कठोर हो जाना, अंत में कोमा में जाना और हृदय या सांस रुकने से मृत्यु हो जाना।



बचाव और सतर्कता

यदि आपको किसी लावारिस या जंगली जानवर (जैसे कुत्ता, बंदर, बिल्ली या चमगादड़) ने काट लिया है या खरोंच दिया है तो तुरंत घाव को बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक धोएं और तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर रेबीज-रोधी टीका लगवाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed