फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctor's Day: Dr. Nagendra Sharma honored

डॉक्टर्स डे पर विभिन्न जन संगठनों डॉ. नगेंद्र शर्मा को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Doctor's Day: Dr. Nagendra Sharma honored
डाक्टर्स डे पर एसीएमओ डा.राजेश ढकरियाल को सम्मानित करते व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डॉक्टर्स डे पर विभिन्न जन संगठनों ने चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नगेंद्र शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए डॉ. नगेंद्र के प्रयासों की सराहनी की।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लड बैंक में विभिन्न जन संगठनों ने डॉ. नगेंद्र शर्मा को शॉल उढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा ने ब्लड बैंक की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया इस मौके पर डॉ. दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, मोहन चंद्र भट्ट, रेखा जोशी, राहुल शाह, प्रकाश जोशी, डीएन भट्ट, प्रेम सिंह, जनार्दन उप्रेती, डीडी पाठक, रमेश चंद्र शर्मा, जावेद खान, धनी राम चन्याल, अनिल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. गहरवार और एसीएमओ डॉ. ढकरियाल को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। विश्व चिकित्सक दिवस पर उद्योग व्यापार मंडल ने सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसीएमओ जिला नोडल अधिकारी कोविड डॉ. राजेश ढकरियाल को सम्मानित किया।
इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार प्रशासनिक कार्यों के लिए पिथौरागढ़ महिला अस्पताल और गंगोलीहाट अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों के अल्ट्रासाउण्ड कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा एसीएम डॉ. ढकरियाल भी कोविड काल में सराहनीय कार्य कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस महामारी में उनकी ओर दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, उपाध्यक्ष आशीष सौन, मंत्री दिनेश कापड़ी ,संतोष बिष्ट, मनीष चौधरी, विप्लव शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed