फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dm vinod goswami gave instructions for on-site inspection of the airstrip in pithoragarh

Pithoragarh News: हवाई पट्टी पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची उपलब्ध कराएं : डीएम विनोद गोस्वामी

Sat, 21 Sep 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 12:41 PM IST
सार

डीएम विनोद गोस्वामी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
dm vinod goswami gave instructions for on-site inspection of the airstrip in pithoragarh
हवाई पट्टी का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ डीएम विनोद गोस्वामी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के सीएसओ प्रकाश जोशी ने बताया कि टू बी से टू सी में उच्चीकृत होने के बाद 48 सीटर विमान के संचालन के लिए दिल्ली से पिथौरागढ़ की हवाई सेवा का पूर्व में ट्रायल हो चुका है। हवाई सेवा के संचालन की संभावनाओं को देखते हुए यात्रियों की क्षमता के अनुसार एयरपोर्ट में मैनपावर एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत होगी। डीएम ने एयरपोर्ट के सीएसओ को एयरपोर्ट रनवे, टर्मिनल की सुविधाएं एवं सौंदर्यीकरण के अलावा अन्य जो कार्य किए जाने आवश्यक हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Olympic Games: 12 साल का बच्चा बना रैफरी...तो 440 वोल्ट के साये में सुलाए खिलाड़ी; जानिए पूरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारी को पर्यटन विभाग से समन्वय करते हुए पर्यटक वेटिंग स्थानों पर जनपद के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों का प्रचार साहित्य रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला पंचायत, नगर पालिका एवं एयरपोर्ट के अधिकारियों को टर्मिनल परिसर में रोस्टर के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed