फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM Reena Joshi and SP check strong room for lok sabha election 2024 uttarakhand

Pithoragarh: डीएम रीना जोशी और एसपी ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा, वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था करने के निर्देश

Mon, 15 Apr 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम, एसपी और एडीएम ने संयुक्त रूप से पिथौरागढ़ कैंपस में जिले की चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम, चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री वितरण समेत अन्य कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM Reena Joshi and SP check strong room for lok sabha election 2024 uttarakhand
जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव और एडीएम ने संयुक्त रूप से पिथौरागढ़ कैंपस में जिले की चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम, चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री वितरण, मतदान पार्टी की रवानगी से लेकर बैरिकेडिंग, फर्नीचर व्यवस्था, खानपान व्यवस्था, शौचालय, पानी, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने और अन्य कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन


सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को मतदान पार्टियों की रवानगी एलएसएम कैंपस से शुरू होगी। चारों विधानसभाओं की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए बनाई गई मतदान पार्टियों को निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली लेखन सामग्री, ईवीएम, वीवीपैट का वितरण किया जाना है। इसमें कोई असुविधा ना हो इसके लिए संबंधित नोडल अधिकारी पूरी प्लानिंग के साथ कार्यों को करना सुनिश्चित कर लें। जो मतदान कर्मी रिजर्व में रखे गए हैं उनके लिए भी बैठने का स्थान सुरक्षित बनाया जाए। संबंधित कार्मिक एक स्थान पर एक साथ रहे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से संबंधित कार्मिक को तैनात किया जा सके।
विज्ञापन


ये पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में 72 घंटे के लिए बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार कुमार बरनवाल, एआरओ पिथौरागढ़ आशीष मिश्रा, नोडल बैरिकेडिंग लोनिवि गोपाल गिरी, मनीष पंत, दिनेश जोशी, नोडल खानपान व्यवस्था, आरके शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, डिप्टी सीवीओ पंकज जोशी, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed