{"_id":"5b5b5cc84f1c1bed5e8b59c6","slug":"dm-khaha-in-charge-of-dirt-in-munsariyya-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी अस्पताल में गंदगी से प्रभारी डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी अस्पताल में गंदगी से प्रभारी डीएम खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करतीं प्रभारी जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी डीएम वंदना ने मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुनस्यारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
भाजपा मंडल महामंत्री मनोहर दरियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी डीएम से मुलाकात कर अस्पताल में डॉक्टर, पैथोलॉजी तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन की नियुक्ति करने की मांग उठाई। उन्होंने जो लोग आपदा के मानक में नहीं आ पा रहे हैं और उनका नुकसान हुआ है, उनको भी मुआवजा देने की मांग की। इस पर प्रभारी डीएम ने एक सप्ताह में एक्स-रे और लैब तकनीशियन की नियुक्ति करने, आपदा काल में अन्यत्र क्षेत्रों के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही महिला डॉक्टर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जो लोग आपदा मानक में नहीं आ पा रहे हैं या जिन स्थानों पर प्रशासन के लोग नहीं पहुंच पाए हैं उनका आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने बाद में ब्लॉक सभागार में आपदा कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को आपदा के कार्य जल्द निपटाने के निर्देश दिए। नवंबर तक मुनस्यारी क्षेत्र में पीडीएफ का राशन बांटने, बंद आंतरिक मार्ग एक सप्ताह में खोलने, बीआरओ द्वारा जगह-जगह पर मलबा डालने के खिलाफ एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि और बागवानी भूमि के नुकसान का आकलन करने, गांव के पैदल पुल और रास्तों को एक सप्ताह में बनाने को कहा। बाद में उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र जैती, मिनाल, पापड़ी, दरांती, दरकोट, बंगापानी, कैठी, देवीबगड़, बरम, सरमोली, सेविला आदि स्थानों का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, एसओ केसी आर्या, गोकर्ण मर्तोलिया, बबलू लोहनी, लवराज रावत, बसंती जोशी, लोक बहादुर सिंह, मनोहर टोलिया, जीवन सिंह आदि थे।