फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM broom holding hygiene campaign

डीएम ने झाड़ू थाम कर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Sun, 11 Dec 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
DM broom holding hygiene campaign
सफाई अभियान में शामिल डीएम तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने पिथौरागढ़ नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का बीड़ा उठा लिया है। डीएम ने पूल्ड आवास सरकारी कालोनी से हाथों पर झाड़ू थाम स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


‘आइये अपने से शुरू करें’ अभियान की तर्ज पर शुरू हुई सुंदर पिथौरागढ़, स्वच्छ पिथौरागढ़ की मुहिम के दौरान डीएम ने पूल्ड आवास में रह रहे कर्मचारियों से जैविक और अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करने की अपील की, साथ ही गंदगी के प्रति चेताया भी। कहा कि जिस कर्मचारी के आवास के बाहर गंदगी मिलेगी, उसका आवास आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सफाई अभियान के दौरान टकाना स्थित लोनिवि आवासीय परिसर, विद्युत यांत्रिकी कार्यशाला, वायरलेस कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अभियान में शामिल लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी को आवासीय परिसर के पुराने आवासों के स्थान पर नए आवासों के प्रस्ताव जिला प्लान के तहत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीेएम ने नगर में जहां भी खुले में सीवर बह रही है, उन स्थानों को सीवर लाइन से जोड़ने के निर्देश पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू को दिए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी को प्रत्येक सुबह 9 बजे से पहले सड़क से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। बताया कि अब हर रविवार को सरकारी कालोनियों में सफाई अभियान चलेगा। अभियान में उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
डीएम डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडेय और नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी को नगर में सड़क के किनारे जहां भी अतिक्रमण हुआ है, उसे चिन्हित करने और तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए। बता दे कि वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने शहर में अतिक्रमण ध्वस्त कराए थे, लेकिन आम लोगों के अतिक्रमण तक ही ये अभियान सीमित रहा। रसूखदार और ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों के अतिक्रमण पर हाथ नहीं लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed