{"_id":"591c86e54f1c1bfc71f24165","slug":"dm-angry-at-the-slow-work-of-electricity-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सब स्टेशन के धीमे काम पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सब स्टेशन के धीमे काम पर डीएम नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन आंवलाघाट पेयजल योजना का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पिथौरागढ़ नगर के लिए बन रही आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही पंपिंग योजना के लिए बन रहे बिजली सब स्टेशन के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग ने मई में बिजली सब स्टेशन का काम पूरा करने का आश्वासन दिया था, उस पर विभाग खरा उतरता नहीं दिखाई दे रहा है। काम बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने सब स्टेशन के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि 30 जून तक हर हाल में सब स्टेशन का काम पूरा हो जाना चाहिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान जजुराली में पंपसेट, ट्रांसफार्मर समेत विभिन्न उपकरण खुले में रखे जाने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि बरसात में कोई भी उपकरण खराब होता है तो पेयजल निगम के विद्युत यांत्रिक खंड के अधिकारियों से रकम वसूली जाएगी। उन्होंने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता एलएम कर्नाटक को उपकरणों को स्थापित करने वाले स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा बांस पंप हाउस के पास सड़क से आ रहे बरसाती नाले से पंप हाउस के साथ ही लोगों के घरों, खेतों में मलबा और पानी आ रहा है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पेयजल निगम को एक सप्ताह के भीतर बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम करने होंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि बकसिल नामक स्थान पर पहाड़ी की कटिंग न होने से करीब 700 मीटर पाइप लाइन नहीं बिछी है। डीएम ने लोनिवि को पहाड़ की कटिंग करने और पेयजल निगम को दो माह के भीतर पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता संजीव मिश्रा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू, जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन