फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Panchayat President adopts unsupervised child

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अतिकुपोषित बच्चे को गोद लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President adopts unsupervised child
अति कुपोषित बच्चे को गोद में लिए जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बजेटी गांव में अति कुपोषित बच्चे को गोद लिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत सोमवार को बजेटी गांव पहुंची जिपं अध्यक्ष दीपिका ने अतिकुपोषित बच्चे को गोद लेने के बाद बच्चे की माता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उसके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य की समीक्षा वह स्वयं करेंगी। उन्होंने बच्चे के लिए सेरेलेक, फल, दालें, कपड़े आदि दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में इस समय 14 अति कुपोषित और 42 कुपोषित बच्चे हैं। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा कुंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पूनम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed