फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Displeasure over the suggestion of moving the Gramin Bank branch somewhere else

Pithoragarh News: ग्रामीण बैंक की शाखा को अन्यत्र ले जाने की भनक से नाराजगी

Sat, 03 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over the suggestion of moving the Gramin Bank branch somewhere else
थल ग्रामीण बैंक की शाखा ​शिफ्ट करने के विरोध तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजते लोग।
थल (पिथौरागढ़)। जोग्यूड़ा थल के मुख्य बाजार से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने की भनक से खाताधारकों में नाराजगी है। बैंक ने बाजार में सूचना पत्र चस्पा कर बैंक शिफ्ट होने की सूचना चस्पा की है।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार को ज्ञापन देकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार दमन शेखर राणा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। वह किसी भी सूरत में बैंक को यहां से शिफ्ट नहीं होने देंगे। इसके लिए धरना प्रदर्शन, क्रमिक अनशन ही नहीं जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन करने के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे। बैंक शिफ्ट करने से 15 हजार खाता धारकों के साथ खिलवाड़ करना जैसा है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ व्यापारी दान सिंह बिष्ट, उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद, ग्राम प्रधान दीपा वर्मा, राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के सचिव महेश पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक, भूपेंद्र पांगती, राजेश पंचपाल, मनोहर आर्या, विनोद पंत, हरीश पपनै, कृपाल सिंह, पुष्पा बिष्ट, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, शांति बिष्ट, गंगा बिष्ट, हरप्रिया बिष्ट, देवकी देवी, दीपा बिष्ट, मीना देवी, जीवंती देवी, लीला देवी, विमला देवी सहित कई खाताधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed