{"_id":"69484e2d660af2b59a09f320","slug":"discussion-on-village-problems-took-place-in-nanoli-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-136163-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ननोली में गांव की समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ननोली में गांव की समस्याओं पर हुई चर्चा
Mon, 22 Dec 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत ननोली में पहली खुली बैठक में गांव की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान गंगा डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा ने विकास योजनाएं और उनके क्रियान्वयन, पंचायत अधिकारी राजकुमार कंडारी राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के बारे में बताया। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, जिला पंचायत सदस्य पंकज बोरा, रोजगार सहायक तेज सिंह मेहरा, भगवान सिंह डोबाल, जसबीर सिंह डोबाल, सरपंच दलजीत सिंह डोबाल, आनंद सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन