{"_id":"5781275c4f1c1b291e7fa39f","slug":"disaster-relief-to-the-victims-of-more-than-one-crore-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों को एक करोड़ से ज्यादा की राहत राशि बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों को एक करोड़ से ज्यादा की राहत राशि बांटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
राहत राशि बांटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि जिले के बस्तड़ी, पत्थरकोट, उड़मा, कुमालगौन समेत अन्य स्थानों पर पिछले दिनों आपदा से प्रभावित लोगों को अब तक एक करोड़ 39 लाख 35 हजार 231 रुपये की राहत राशि बांट दी गई है। डीएम ने बताया कि आपदा में 17 लोग घायल हुए। 313 पालतू पशु मारे गए। आपदा से 25 पक्के मकान ध्वस्त हुए। 55 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। 13 गौशाला भी आपदा की भेंट चढ़ी। 49 किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि बस्तड़ी में अभी नौ लोग लापता हैं। उनके परिजनों को मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होते ही राहत राशि दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राहत कैंपों में रह रहे लोगों के आवास की जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, उनके भोजन की व्यवस्था प्रशासन करेगा। अन्य गांवों से भी नुकसान की रिपोर्ट मंगाई गई है। डीएम ने बताया कि डीडीहाट नगर एवं आसपास के इलाकों में 30 जून और एक जुलाई को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसडीएम एसके पांडे की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
समिति में डीडीहाट लोनिवि के ईई पीसी जोशी, जल निगम के ईई वीके कौशिक, जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बीसी उपाध्याय, वन विभाग के एसडीओ एके श्रीवास्तव, डीडीहाट के बीडीओ डीआर लोहिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन