फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster affected of Khetrabhar hostage the administration team with SDM

खेतभराड़ के आपदा प्रभावितों ने एसडीएम के साथ प्रशासन की टीम को बनाया बंधक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected of Khetrabhar hostage the administration team with SDM
बांसबगड़ के आपदा प्रभावितों ने एसडीएम का घेराव किया। - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। आपदा के चार दिन बाद भी प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिलने और बरागाड़ के बहाव से खेतभराड़ को बचाने के लिए चैनेलाइज करने की मांग पर अड़े आपदा प्रभावितों ने एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के ईई और राजस्व उप निरीक्षक को बंधक बना लिया। आपदा प्रभावितों ने कहा कि वह चार दिन से खतरे में जी रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण खेतभराड़ के 28 परिवार खतरे की जद में हैं। अधिकारी आपदा प्रभावितों की व्यवस्था करने की झूठी पोस्ट सोशल साइटों पर डाल रहे हैं। बरागाड़ के उफान पर होने के कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को आपदा प्रभावितों का दर्द नहीं दिख रहा। बच्चे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के दौरे पर पहुंचे एसडीएम भगत फोनिया, तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपदा प्रभावितों ने तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीण बरागाड़ के चैनेलाइजेशन के लिए पोकलैंड मंगाकर कार्य शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम फोनिया ने आपदा प्रभावितों को शीघ्र मशीन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया इसके बाद ही प्रभावितों ने उनको छोड़ा, लेकिन सिंचाई विभाग के ईई फईम खान को बंधक बनाए रखा। खबर लिखे जाने तक सिंचाई विभाग के ईई को नहीं छोड़ा गया था। बंधक बनाने वालों में जगदीश सिंह, कुंवर सिंह, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, अमृता बिष्ट, देवेश कुमार, होशियार सिंह, अर्जुन, सुंदर राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को बंधक नहीं बनाया गया, बल्कि एसडीएम टीम के साथ निरीक्षण करने गांव गए थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं। एसडीएम ने उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मामले में ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। पानी अधिक होने की वजह से काम नहीं हो सका। बुधवार से सुरक्षा संबंधी काम शुरू करा दिया जाएगा।
-विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed