फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diploma engineers demonstrated regarding their demands

Pithoragarh News: मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Dec 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers demonstrated regarding their demands
पिथौरागढ़/चंपावत। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर अध्यक्ष आकाश झिंझानिया के नेतृत्व में महासंघ के भवन में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में कार्यरत समूह ख के अभियंताओं को कार भत्ता देने का शासनादेश जारी नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। डिप्लोमा इंजीनियरों ने कनिष्ठ अभियंता, अपर सहायक अभियंता को 10 वर्ष की सेवा के बाद 5400 ग्रेड पे देने और अपर सहायक अभियंता की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने तीनों ऊर्जा निगमों की भांति कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद के लिए प्रोन्नति कोटा 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत और डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियंताओं का कोटा 8.33 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप नेगी, दीपक कुमार, दिनेश पांडे, खुशबू जोशी, महिपाल डोबाल, संजय वर्मा, विवेकानंद बगौली, प्रकाश जोशी, चंद्र कन्याल, मनीष पंत समेत सहित कई डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर चंपावत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर है। इंजीनियरों का कहना है कि मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। जब तक उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होती तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। शुक्रवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में महासंघ के अध्यक्ष गोपाल राम कलाकोटी नेतृत्व में इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश चंद्र, सचिव मनोज ओली, ऋषभ साह, मनोज, हरीश टकवाल, विशाल उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed