{"_id":"5a9ad5984f1c1b355a8b49ce","slug":"dig-played-holi-with-the-soldiers-in-gunji","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने गुंजी में जवानों के साथ होली खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने गुंजी में जवानों के साथ होली खेली
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
गुंजी में जवानों के गले मिलते आईटीबीपी के डीआईजी निंबाडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के बरेली सेक्टर के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एपीएस निंबाडिया ने सातवीं वाहिनी की अग्रिम चौकी गुंडी और कालापानी पहुंचकर जवानों के साथ होली खेली। गुंजी की अग्रिम चौकी 10500 फुट पर और कालापानी की अग्रिम चौकी 11800 फुट पर स्थित है। होली के दिन अपने बीच डीआईजी को पाकर जवान बेहद खुश हुए। डीआईजी हेलीकॉप्टर से शुक्रवार की सुबह गुंजी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि आईटीबीपी के जवान विषम भौगोलिक स्थिति और विपरीत मौसम में भी सीमाओं की रक्षा करते हैं। त्योहार के समय यदि जवानों के बीच पहुंचा जाए तो उनका मनोबल बढ़ता है। डीआईजी के साथ आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप भी थे। जवानों ने इस मौके पर होली गायन किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। गुंजी और कालापानी में अब भी बर्फ है। वहां पर रुक-रुककर हिमपात होता रहता है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान इन अग्रिम चौकियों में लगातार तैनात रहते हैं। सीमा पर ड्यूटी होने के कारण उनको होली या अन्य त्योहारों पर अपने परिजनों के बीच जाने का मौका नहीं मिल पाता। डीआईजी काफी देर तक जवानों के बीच रहे। उनकी समस्याएं सुनीं और हल करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन