{"_id":"61d87ce522d35e3a1f01c73e","slug":"didihat-will-be-hot-seat-in-uttarakhand-pithoragarh-news-hld4502871114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो डीडीहाट विधानसभा बनेगी सबसे हॉट सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो डीडीहाट विधानसभा बनेगी सबसे हॉट सीट
विज्ञापन
Didihat will be Hot seat in Uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजू पंत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए डीडीहाट विधानसभा उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनने जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस सीट से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र होने के कारण उनके भी यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं आम हैं।
1967 में अस्तित्व में आई डीडीहाट विधानसभा में तीन बार कांग्रेस, दो बार यूकेडी, एक बार जनसंघ और पांच बार भाजपा का कब्जा रहा। यहां से गोपाल दत्त ओझा, चारू चंद्र ओझा, नारायण सिंह भैसोड़ा, लीलाराम शर्मा, काशी सिंह ऐरी और बिशन सिंह चुफाल विधायक रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के बिशन सिंह चुफाल लगातार पांचवीं बार यहां से विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार 2022 का चुनाव कांग्रेस इस सीट से अपने सबसे दमदार उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारना चाह रही है।
बकायदा इसके लिए डीडीहाट कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी से एक प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। डीडीहाट, कनालीछीना और मूनाकोट के कांग्रेस संगठन के लोग लगातार हरीश रावत से संपर्क में हैं। हरीश रावत के दोनों बेटे वीरेंद्र रावत और आनंद रावत भी डीडीहाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मयूख महर कर चुके हैं हरीश रावत से चुनाव लड़ने की अपील
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर डीडीहाट में कुछ दिन पहले हुई रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से डीडीहाट विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं। हरीश रावत के सबसे करीब माने जाने वाले धारचूला विधायक हरीश धामी भी उनसे डीडीहाट से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं।
धामी के बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। खटीमा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान को भी डीडीहाट की सीट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं कहीं भी रहूं लेकिन मेरा मन हमेशा खटीमा में ही रहेगा। हालांकि स्थानीय भाजपा इकाई यहां से बिशन सिंह चुफाल के ही चुनाव लड़ने की बात कर रही है।