फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat seat will full force

डीडीहाट सीट पर लगाएंगे पूरी ताकत

Tue, 11 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 11 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Didihat seat will full force
दावेदारी का पत्र सौंपते कांग्रेस प्रदेश महासचिव जगत सिंह खाती - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस में नौ लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। डीडीहाट सीट बीस साल से भाजपा के कब्जे में है। दावेदारी देख कर लग रहा है कि इस बार भाजपा को मात देने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को जगत सिंह खाती, कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, रेवती जोशी, मनोज ओझा, हरीश उपाध्याय, जानकी उपाध्याय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा को दावेदारी का पत्र सौंपा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री खाती को मुख्यमंत्री हरीश रावत की किचन कैबिनेट का सदस्य माना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के भी वे नजदीक हैं। खाती वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2003 से 2008 तक पिथौरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे खाती इस समय कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हैं। खाती वर्ष 2007 के चुनावों में भी डीडीहाट से टिकट के प्रबल दावेदारों में थे। टिकट के लिए आवेदन करने वाले अन्य लोग भी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। दिग्गजों के टिकट की होड़ में शामिल होने से कांग्रेस में टिकट की लड़ाई रोचक हो गई है। डीडीहाट में वर्ष 1996 से विशन सिंह चुफाल काबिज हैं। मजबूत दावेदारी न होने के कारण कांग्रेस हमेशा पिछड़ती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed